Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से चार विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। जिसमें करीब 500 बालिकाओं ने आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सीखे।
जिलाध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम प्रदेश, जिला एवं स्थानीय स्तर पर संचालित हो रहा है। जिसका मकसद “महिलाएं आत्मविश्वासी बनें और हर परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सके। देवली अध्यक्ष वंदना तोषनीवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण महात्मा गांधी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, संस्कृति तथा विज़न स्कूल में आयोजित हुआ। यहां कालिका यूनिट की महिला कांस्टेबल गायत्री एवं रजिया बानो ने सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए।
इस दौरान रेखा मूंदड़ा, सोनिया जाजू, मंजू तोतला, किरण मालू, नीतू सोमानी, नेहा लाठी, नंदिनी तोतला, सुनीता नुवाल समेत उपस्थित थी।


