Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर थाना क्षेत्र के भाव का गुढ़ा गांव में खेत पर काम कर रही एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है।
पीड़िता डुली देवी पत्नी लादूराम कुम्हार ने मंगलवार को हनुमाननगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गत शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने खेत पर चारे को पानी पिला रही थी। इसी दौरान उसके साथ मौजूद उसके पुत्र शंकर के सामने ही नंदराम पुत्र नारायण कुम्हार और उसकी पत्नी सुगना देवी ने अचानक उन पर हमला कर मारपीट की। मारपीट के दौरान कुल्हाड़ी की चोट से डुली देवी की उंगलियों में चोट आई और खून भी निकल आया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने मौके पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



