हिमांशु के परिजनों को सहायता दिलाने की मांग
Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोपीपुरा में पुलिस एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आए मासूम हिमांशु धाकड़ की मौत के बाद परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना जारी रहा।

सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई। वहीं लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम देवली उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया कि यह दर्दनाक घटना 12 अक्टूबर को हुई थी, इसके बावजूद अब तक हिमांशु के परिजनों को किसी तरह की सहायता नहीं दी गई है। लोगों ने परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद, एक सदस्य को संविदा पर नौकरी और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग रखी।
धरने में अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा युवा संघ के जिलाध्यक्ष आशीष धाकड़, वार्ड पार्षद देवली सत्यनारायण सरसड़ी, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर धाकड़, धरणीधर सेवा संस्थान मंडकला अध्यक्ष राधेश्याम नागर सहित कई लोग उपस्थित थे। तीसरे दिन का धरना दौलता गांव के नेतृत्व में हुआ।



