Toda rai singh News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोडारायसिंह थाना पुलिस ने रविवार को ताशपत्ती खेल रहे पांच जनों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत दो प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से ताशपत्ती व 5 हजार 255 रुपए जब्त किए है।
थाना प्रसभारी रोडूराम ने बताया कि पुलिस दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे टोडारायसिंह निवासी बाबूलाल कुम्हार, सलीम मंसूरी, दीपक साहू व नवरतन खटीक एवं गांगोलाव निवासी लक्ष्मीनारायण खटीक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ताशपत्ती व 5 हजार 255 रुपए जब्त कर लिए। कार्रवाई टीम में थानाधिकारी रोडूराम, एएसआई महावीर प्रसाद, हैड कांस्टेबल रामफूल, महावीर प्रसाद, रामू व कालूराम शामिल है।


