Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबस की सीट पर बैठे-बैठे युवक को फसाया, नौकरी दिलाने के नाम...

बस की सीट पर बैठे-बैठे युवक को फसाया, नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए की ठगी

  • तीन युवक झांसे में आए

  • जरिए इश्तगासा मामला दर्ज

  • अभियुक्त ने स्वयं को बताया रेलवे बोर्ड में एलडीसी


Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बंगाली कॉलोनी निवासी एक युवक ने नौकरी के नाम पर स्वयं समेत तीन जनों के साथ ठगी करने का आरोप लगाते हुए इस्तगासे से मामला दर्ज कराया है। प्रकरण के अनुसार यह मामला बंटी भील पुत्र छीतर भील निवासी बंगाली कॉलोनी देवली ने दर्ज कराया है।

बस में समीप की सीट पर बैठा था अभियुक्त

रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2022 अगस्त माह में वह अपने किसी काम से अजमेर जा रहा था। इस बीच उसे बस की पास की सीट पर बैठे व्यक्ति ने पीड़ित से जान पहचान की। उसने स्वयं का आनंद लाल शर्मा बताया। जिसने स्वयं को वर्कशॉप रेलवे अजमेर में एलडीसी के पद पर कार्यरत होने की जानकारी दी। साथ ही स्वयं की उच्च अधिकारियों से जान पहचान बताते हुए पीड़ित की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। अभियुक्त ने पीड़ित को बताया कि जनवरी 2023 में गुड्स गार्ड की भर्ती होनी है। इसके लिए उसने 2 लाख रुपए की मांग की। जिसमें प्रथम किस्त एक लाख रुपए बताई। इसी तरह पीड़ित ने अपने दोस्त रोहित व परमेश्वर को बुलाकर सभी ने एक-एक लाख रुपए समेत 3 लाख रुपए अभियुक्त को दे दिए।

जनवरी 2023 में भर्ती निकलने का दिया झांसा

वहीं जनवरी 2023 में भर्ती निकलने पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। जब पीड़ित युवकों ने जनवरी 2023 में अभियुक्त से संपर्क किया तो उसने विभागीय कारणों से भर्ती नहीं होने की बात बताई तथा बाद में उन्हें सूचना करने को कहा। लेकिन विभाग की जानकारी से मालूम चला कि ऐसी कोई भर्ती नहीं निकाली जाएगी। वहीं दिए रुपए की पीड़ित पक्ष की ओर से मांग किए जाने पर अभियुक्त ने उन्हें धमकाया। पुलिस ने धोखाधड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d