Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार शाखा जहाजपुर द्वारा तहसील स्तरीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पारितोषिक वितरण एवं सम्मान समारोह हुआ।
यह आयोजन गायत्री नव चेतना केंद्र पर मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश खटीक, पुष्करराज मीणा, शांतिकुंज प्रतिनिधि रतन लाल उपाध्याय, जिला प्रभारी परीक्षा ओमप्रकाश सुखवाल की मौजूदगी में हुआ। परीक्षा के तहसील प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि जहाजपुर तहसील की 78 विद्यालय के बच्चों ने इस परीक्षा में भाग लिया। कक्षा 5 से 12 तक के प्रत्येक वर्ग में पहले तीन स्थानों पर आए 24 बच्चों को पारितोषिक वितरण किया गया। साथ ही 6 टॉप स्कूलों के 6 शिक्षकों का सम्मान तथा शेष सभी स्कूलों के आए हुए प्रभारी शिक्षकों को गायत्री मंत्र दुपट्टा व गुरुदेव का साहित्य सौपकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में सत्यनारायण सोनी, कमलेश वैष्णव, कन्हैयालाल जोशी, शंकर लाल मीणा, राधेश्याम पंचोली, प्रमोद पंचोली, दिनेश उपाध्याय, मदन पांचाल, सुशील पंचोली, राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित परीक्षा प्रभारी शिक्षक उपस्थित थे।


