सुधार के निर्देश दिए
Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एसडीओ देवली दुर्गा प्रसाद ने सोमवार को दूनी सीएचसी व नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। वहीं पार्किंग की व्यवस्था के लिए भी कहा।
दरअसल सोमवार को देवली एसडीओ दुर्गालाल मीणा ने कस्बे के सीएचसी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कस्बे के अस्पताल की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था अस्पताल अपने स्तर पर कराएं। उन्होंने अस्पताल के वार्ड, ऑपरेशन, थिएटर, आउटडोर, इंडोर, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना की जानकारी विस्तार से ली। राज्य सरकार के निर्देशों पर इन दोनों सरकारी संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर सभी प्रकार की सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. सतीश जोहरवाल, डॉ. सुरेश कुमार मीणा, नगर पालिका ईओ पवन कुमार शर्मा मौजूद थे।



