Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के दूनी मार्ग पर रविवार रात ट्रैक्टर से उछलकर गिर जाने से 40 वर्षीय चालक के मौत हो गई। वहीं शव का सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
घाड़ थाने के हेड कांस्टेबल सीताराम मीणा के अनुसार मृतक बूंदी जिले के देई थाना क्षेत्र के मोतीपुरा निवासी शिवजीलाल पुत्र राम रतन मीणा है। शिवजीलाल रविवार रात करीब 8 बजे घाड़ से ट्रैक्टर लेकर दूनी की ओर आ रहा था। इस बीच डाटुंदा मोड के समीप ट्रैक्टर तेज गति में होने के कारण क्षतिग्रस्त पुलिया पर गड्डों में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। वहीं ट्रैक्टर चला रहे शिवजीलाल उछलकर सड़क पर आ गिरा। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। रविवार रात पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा दिया। जहां सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि मृतक के पुत्र व पुत्री है।



