Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsजहाजपुर : जहरीले जीव के काटने से किसान की मौत

जहाजपुर : जहरीले जीव के काटने से किसान की मौत


Jahazpur News 12 फरवरी (आज़ाद नेब) थाना क्षेत्र संतोष नगर निवासी व खेत पर रखवाली करने गए युवक की जहरीले जानवर के काटने से मौत हो गई। सुबह परिजन युवक को चाय देने पहुचे तो युवक मृत अवस्था मे मिला।

हेड कांस्टेबल रामराय मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली एक युवक की खेत पर मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची ओर मामले की जांच मे जुटी।पुलिस के अनुसार जहाजपुर संतोष नगर निवासी ओमप्रकाश पुत्र प्रताप कीर हनुमान प्रसाद टांक के खेत पर सिजारी का काम करता है। जो गत रात खेत पर रखवाली के लिए गया था। जिसे किसी जहरीले जानवर ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी मे रखवाया और मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सुपूर्द कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d