Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpजन समस्या उठाने के लिए बीजेपी नेता का स्वागत किया

जन समस्या उठाने के लिए बीजेपी नेता का स्वागत किया


Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां बीसलपुर कॉलोनी स्थित सर्किट हाउस में रविवार को डूब क्षेत्र के ग्रामीणों ने भाजपा नेता विजय सिंह बैंसला का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनकी समस्या उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।

दरअसल डूब क्षेत्र के लोगों ने उनके क्षेत्र में सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य को राज्य बजट में शामिल किए जाने पर बैसला का स्वागत किया है। इसे लेकर पिछले दिनों विजय बैसला उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मिले थे तथा डूब क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति के बारे में बताया था। इसके बाद हाल ही में घोषित हुए बजट में सड़क निर्माण आदि को बजट में शामिल किया गया। इस पर भाजपा के हिसामपुर, नासिरदा, रतनपुरा, थांवला, दलवासा, भगवानपुरा समेत गांव से ग्रामीण यहां देवली आए तथा बैसला का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा शहर व देहात मंडल के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d