Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsट्रैक्टर की टक्कर से शराब के ठेके के सेल्समैन की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से शराब के ठेके के सेल्समैन की मौत

बीती रात दौलता मोड पर पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय के पास हुआ हादसा, अपनी बाइक के पास खड़ा था युवक


Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर देवली के पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय के समीप मंगलवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से अपनी बाइक के पास खड़े एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह युवक देवली में शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था।

देवली थाने के सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मृतक हंसराज पुत्र हीरालाल मीणा निवासी भीवड़ावास, थाना देवली है। हंसराज मंगलवार रात देवली से काम करके वापस जा रहा था। इस बीच वह देवली के पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय के समीप अपनी बाइक रोक कर खड़ा था। पुलिस ने बताया कि सामने से आए एक ट्रैक्टर ने हंसराज को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वही घायल को देवली चिकित्सालय पहुंचाया गया।

लेकिन चिकित्सकों ने जांच किए जाने के बाद हंसराज को मृतक घोषित कर दिया। बताया गया कि हंसराज गणेश रोड शमशान के पास स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। मामले में मृतक के भाई चंदन सिंह ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से टक्कर करने की रिपोर्ट दी है। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट लेकर जांच शुरू कर दी है। वही शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया। सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना पारित करने वाले ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। यह ट्रैक्टर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d