Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक और युवक हुआ गंभीर घायल

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक और युवक हुआ गंभीर घायल

घायल जयपुर रैफर किया गया


Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के निवारिया के समीप रविवार रात एक ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार घायल युवक अजय कुमार पुत्र जगदीश बैरवा निवासी निवारिया है। बताया गया है कि अजय कुमार देवली के रीको एरिया में काम करता है। रविवार रात वह वापस अपने गांव निवारिया जा रहा था। इस बीच सातखेजड़ा गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजय कुमार घायल हो गया। ग्रामीण उसे निजी वाहन के जरिए देवली चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार दिया। वही अन्यत्र रेफर करने पर परिजन अजय को जयपुर ले गए। चिकित्साकर्मियों के अनुसार घायल अजय कुमार के सिर, पैर व हाथ पर चोटे आई है। उधर, दूनी थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d