Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationडर, दबाव और समस्याओं को हास्य से व्यक्त किया

डर, दबाव और समस्याओं को हास्य से व्यक्त किया


Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में ‘परीक्षा पे चर्चा 2025 (पीपीसी 2025) के 8वें संस्करण को अधिक रोचक और प्रेरणादायी बनाने के लिए मीम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

यह प्रतियोगिता छात्रों को परीक्षा के तनाव और शिक्षा से जुड़े विषयों पर अपने रचनात्मक और विनोदी विचारों को मीम्स के माध्यम से व्यक्त करने का एक मंच प्रदान करती है। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। परीक्षा के डर, पढ़ाई के दबाव और छात्रों के जीवन से जुड़ी अन्य समस्याओं को हास्य और व्यंग्य के साथ मीम्स में प्रस्तुत किया। इन मीम्स में न केवल मनोरंजन था, बल्कि एक संदेश भी छिपा था। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य नवरतन मित्तल ने बताया की प्रतियोगिता ने छात्रों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक नया और मजेदार तरीका दिया।

इस तरह की गतिविधियां छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने और शिक्षा को एक उत्सव के रूप में मनाने में मदद करती हैं। उक्त प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के 40 छात्र-छात्राओं ने भाग किया। प्रतियोगिता को पूर्ण करवाने में विजय सिंह (पुस्तकालयाध्यक्ष) व गजेंद्र सिंह (कम्प्युटर अनुदेशक) का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d