Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन का प्रारंभ प्राचार्य पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी निशा मीणा एवं निकिता वर्मा के निर्देशन में प्रातः कालीन प्रार्थना सभा, योगाभ्यास एवं पीटी के साथ हुआ।स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए कक्षा कक्ष एक से चार तक में टेबल-कुर्सीयों को व्यस्थित किया। इसके बाद “योग का विद्यार्थियों के दैनिक जीवन पर प्रभाव” विषय पर बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ। यहां मुख्य वक्ता पतंजलि योग तहसील प्रभारी देवली युवराज कुमार प्रजापत ने स्वयंसेवकों को विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम विधियों की जानकारी दी।
योगाचार्य ने योग आसनों के द्वारा पथरी, थायरॉइड, कमर दर्द, सर्वाइकल दर्द बीमारियों के सफल निदान की बात कही। विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने के लिए विशेष योग क्रियाओं के बारे में बताया| स्वयंसेवकों ने खेल गतिविधि के अंतर्गत ‘रस्साकस्सी’ खेल प्रतियोगिता एवं रचनात्मक गतिविधि के अंतर्गत “रंगोली” प्रतियोगिता में भाग लिया। बौद्धिक सत्र का संचालन अभिमन्यु दल द्वारा किया गया।



