Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पेंशनर समाज की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। इसमें प्रेमचंद राजोरा पुनः अध्यक्ष मनोनीत हुए। बैठक में वार्षिक आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
पेंशनर समाज की यह बैठक रामद्वारा में शनिवार को आयोजित की गई है। जिसमें सर्व सहमति से प्रेमचंद्र राजोरा को अध्यक्ष, सत्यनारायण दाधीच सचिव, सत्यनारायण साहू कोषाध्यक्ष, महावीर व्यास उपाध्यक्ष, संरक्षक दशरथ लाल पारीक, कल्याणमल नामा संगठन मत्री, रामगोपाल व्यास सलाहकार, कन्हैया लाल सोनी, सत्यनारायण तिवारी सलाहकार, दुर्गालाल मेहरा पर्यटन मंत्री को मनोनीत किया गया। इस मौके पर पेंशनर समाज के कई लोग मौजूद थे।




