Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कुमार प्रजापत ने देवली के जनता कॉलोनी निवासी डालचंद प्रजापति को संगठन का अजमेर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति 5 वर्षों के लिए की गई है। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र भी जारी किया है। इससे पहले डालचंद प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष थे।



