बदबू से लोग परेशान
Jahazpur News 21 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) क्षेत्र के नागदी बांध में मछलियों के मरने से पूरे इलाके में बदबू फैल रही है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।
दरअसल पानी के किनारों पर सड़ रही मछलियां साफ दिख रही हैं, लेकिन मछली ठेकेदार की लापरवाही से स्थिति बिगड़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लापरवाही के कारण बांध का पानी दूषित हो रहा है, जिससे न केवल जलचर प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई करने और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



