Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनर्सिंग कोर्स के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज

नर्सिंग कोर्स के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज


Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में नर्सिंग कोर्स के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वहीं न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उक्त रिपोर्ट में पीड़ित सागर वर्मा ने बताया कि उसने 15 फरवरी 2022 को प्रभु इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कैरियर भीलवाड़ा की देवली शाखा में एडमिशन लिया था।

संस्था के मालिक रुपेश कुमार चंदेल को दो किश्तों में कुल 40 हजार रुपए का भुगतान किया। पहली किश्त 20 हजार रुपए चेक से और दूसरी किश्त 19 फरवरी को नकद जमा कराई। कुछ समय बाद पता चला कि संस्था का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। संस्था फर्जी तरीके से परीक्षाएं करवा रही थी और लोगों से पैसे वसूल रही थी। जब सागर ने संस्था संचालक से संपर्क कर पैसे वापस मांगे तो वह संस्था पर ताला लगाकर फरार हो गया। पीड़ित ने पहले देवली थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा, तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर अब पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

देवली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल संदीप यादव को सौंपी है। बता दें कि देवली शहर में कई नर्सिंग इंस्टीट्यूट संचालित हो रहे हैं। जिनमें पूर्व में भी कई बार शिकायतें देखने को मिली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d