Deoli News 26 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इनर व्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर स्वाति गुप्ता और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी वर्षा शाह ने देवली क्लब सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने क्लब के कार्यों का जायजा लिया और सभी सदस्यों को प्रेरित किया।
स्वाति गुप्ता ने बताया कि इनर व्हील क्लब 305 ऑल राजस्थान में काम करता है और देवली का क्लब अपनी पहचान रखता है। क्लब अध्यक्ष अनु शर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों से इस क्लब को आगे बढ़ाया जा रहा है। वर्षा शाह ने देवली के कार्यों की प्रशंसा की और क्लब को आगे बढ़ाने के लिए जानकारी दी। इस दौरान अनु शर्मा, ज्योति मंगल, सोनू चौधरी, शेफाली मंगल, परिधि, वर्षा डाबर, जिया सुवालका, सुनीता कुमारी, श्वेता अग्रवाल, आशा अग्रवाल उपस्थित थी।



