Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessनि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर में उपचार किया, दवा वितरित की

नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर में उपचार किया, दवा वितरित की


Deoli News 26 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माइक्रो विजन सोसायटी द्वारा संचालित आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस के पशु चिकित्सकों ने गांवड़ी में एक निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में पशुओं के विभिन्न रोगों का उपचार किया गया और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

यहां बकरियों और गाय-भैंसों के लिए कृमिनाशक दवाइयाँ दी गईं, जिससे पशुओं को आंतरिक परजीवियों से बचाया जा सके। इसके अलावा, पशुओं में होने वाले दस्त के उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सा दी गई। मवेशियों में जूं और चिचडी संक्रमण से बचाव और उपचार पर विशेष जोर दिया गया। शिविर का उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना और पशुपालकों को उचित देखभाल के लिए जागरूक करना था। वेटरनरी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश चौधरी, डॉ. मानीनी, पशुधन सहायक राजेश सुवालका उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d