Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationआधार ऑपरेटरों को क्रमवार बंद किए जाने का विरोध, ज्ञापन सौंपा

आधार ऑपरेटरों को क्रमवार बंद किए जाने का विरोध, ज्ञापन सौंपा


Deoli News 26 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आधार ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को उपखंड अधिकारी मनोज मीणा और ब्लॉक प्रोग्रामर भागीरथ मीणा को ज्ञापन सौंपा है। राज्य आधार ऑपरेटर यूनियन के निर्देशानुसार देवली ब्लॉक के सभी आधार ऑपरेटरों ने यह ज्ञापन दिया है।

Oplus_131072

ज्ञापन में बताया कि राज्य में आधार ऑपरेटरों को क्रमवार बंद किए जाने से आधार नामांकन और आधार त्रुटि सुधार के काम पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। आधार ऑपरेटरों का कहना है कि वे खुद की गलती से बंद नहीं हुए हैं, बल्कि विभाग के सॉफ्टवेयर की तकनीकी कमी और सख्त नियमों के कारण उन्हें इनएक्टिव किया गया है। उन्होंने मांग की है कि सभी आधार ऑपरेटरों को अप्रैल माह में रि-ट्रेनिंग देकर उन्हें एक्टिव किया जाए।

इस ज्ञापन में अखिल जैन, कमलेश वैष्णव, नुकुल शाह, वीरेंद्र मेहरा, नंदकिशोर, सुरेंद्र सिंह बैरागी, रवि सोनी, कैलाश दरोगा सहित सभी आधार ऑपरेटर शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d