Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबाइक चोरी के प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त

बाइक चोरी के प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त

हनुमान नगर थाना पुलिस को मिली सफलता हाथ


Deoli News 26 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के जिले की पुलिस थाना हनुमान नगर ने मोटर साईकिल चोरी के प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 7 बाइक जब्त की गई है।

थाना प्रभारी गणेश राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश कुमार पुत्र अम्बालाल मीणा निवासी काच्छया की ढाणी राजकोट थाना दुनी, मनमोहन उर्फ मनराज पुत्र गौरूलाल मीणा निवासी केसरपुरा थाना हनुमाननगर और हरिराम पुत्र अण्दीलाल मीणा निवासी भुवर थाना जहाजपुर शामिल हैं। इन आरोपियों ने मोटर साईकिल चोरी करना और खरीदना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके पास से 7 बाइक बरामद की हैं और आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एएसआई दुर्गालाल, लालाराम आदि शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d