Deoli News 5 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उपजिला अस्पताल देवली के प्रभारी पद में हाल ही में बदलाव देखने को मिला है। चिकित्सा विभाग ने डॉ. राजकुमार गुप्ता के स्थान पर अब डॉ. रविराज सिंह को अस्पताल की कमान सौंपी है।
इस बदलाव के पीछे डॉ. राजकुमार गुप्ता द्वारा पूर्व में की गई पद छोड़ने की बात सामने आई है। डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ महीने पहले ही संयुक्त निदेशक अजमेर जोन को अपना इस्तीफा भेज दिया था। उन्होंने पत्र के माध्यम से विभाग को अवगत कराया था कि पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वे वर्तमान में इंचार्जशिप की जिम्मेदारी संभालने में सक्षम नहीं हैं, लिहाजा उन्हें पदमुक्त किया जाए। डॉ. गुप्ता के अनुसार उनके इस्तीफे को स्वीकार किया गया है।



