-
पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर नाराजगी
-
पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग
Deoli News 16 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या करने के विरोध में शुक्रवार को देवली में डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया एवं पेन डाउन रखा।
वहीं रेजिडेंट डॉक्टर्स पर बुधवार रात को भीड़ द्वारा किए गए जानलेवा हमले के विरोध में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ गवर्नमेंट डॉक्टर्स द्वारा पूरे देश में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित किया गया। देवली में कार्यरत अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ (अरिस्दा) के सभी डॉक्टर्स ने राजकीय चिकित्सालय में सुबह 8 बजे से लेकर 9 बजे तक एक घंटे की ओपीडी में पेन डाउन हड़ताल की। देवली अस्पताल में चिकित्सक ओपीडी में पेन डाउन हड़ताल करते हुए डॉक्टर्स काम पर नहीं आए। वहीं इससे अस्पताल में मरीज भी इधर-उधर भटकते भी नजर आए।
इसके बाद चिकित्सकों ने पूरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप काम करने का निर्णय लिया। देवली चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि अरिस्दा के आव्हान पर देवली चिकित्सालय में भी डॉक्टर्स द्वारा काली पट्टी बांधकर एक घंटे ओपीडी में पेन डाउन हड़ताल की। डॉक्टर्स ने कहा कि इस तरह की घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी मांग है कि ट्रेनी डॉक्टर को उचित न्याय मिले। वहीं शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स पर हमला करने वालों पर भी करवाई होनी चाहिए। इस दौरान चिकित्सालय के डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. सुधीर माथुर, डॉ. नवल किशोर, डॉ. जगनलाल मीणा, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. चैतन्य मीणा, महिला चिकित्सक डॉ. सुमन माथुर, डॉ. संजू मीना, डॉ. सुधा मंगल ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया।



