Deoli News 16 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध में पिछले कुछ घंटे के भीतर त्रिवेणी के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। वही इलाके में हुई बारिश के साथ ही बांध का जलस्तर अब आरएल 313 मीटर के करीब पहुंच गया है।
बीसलपुर परियोजना के नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार बांध का जल स्तर शुक्रवार सुबह 6 बजे आरएल 312.93 मीटर पहुंच गया है। अब 313 मीटर से यह आंकड़ा महज 7 सेंटीमीटर दूर है। पिछले 8 घंटे में 8 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। उम्मीद है कि यह आंकड़ा आज शाम तक पूरा हो जाएगा। इसकी वजह है कि त्रिवेणी के गेज में बढ़ोतरी हुई है। जबकि बांध में 22.110 टीएमसी पानी हो चुका है। अब तक 893 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वही त्रिवेणी पर जलस्तर गुरुवार शाम से बढ़कर 3 मीटर हो गया है। बता दे कि मौजूदा सीजन में पहली बार बांध का जल स्तर 3 मीटर पहुंचा है। लिहाजा त्रिवेणी का गेज बढ़ने से अगले 24 से 48 घंटे के भीतर बांध में पानी की आवक होगी और फिर से बांध में बड़ी आवक होगी।



