Deoli News 16 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड, अजमेर-कोटा बाईपास पर हुए गड्ढे जाम की वजह बन रहे हैं। जिस पर प्रतिदिन जाम की स्थिति आम हो गई है।
लेकिन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मजबूरन लोग जाम में परेशान हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि लगातार हुई बारिश से यहां पूर्व में बने गड्डों में पानी भर गया। लगातार पानी भरे रहने से गड्ढे चौड़े और गहरे हो गए। वही दिनभर अजमेर, कोटा व देवली की ओर जाने वाले वाहन यहां से गुजरते हैं। गड्डों की वजह से वाहन चालकों को बड़ी सावधानी से गुजरना पड़ रहा है। जिसकी वजह से वाहनों की गिरफ्तार धीमी हो रही है और जाम लग रहा है। दिन में कई बार जाम की स्थिति बन रही है। कई मर्तबा आधा-आधा घंटे तक बड़े वाहनों को इंतजार करना पड़ रहा है। गड्डों की हालत यह है कि भूल से यदि वाहन इन गड्डों में चल जाए तो पलटने का खतरा रहता है। लेकिन इस प्रशासन ध्यान दे रहा है ना प्रशासन। अलबत्ता परेशानी लोगों को हो रही है।
हालांकि लोगों को इन गड्डों से बचाने के लिए यहां गड्डों के सामने की ओर बैरिकेट्स लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को इनका पता लग जाए। लेकिन दर्जनों जानलेवा गड्डों के सामने निकलना मुश्किल हो रहा है।


