Deoli News 16 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार रात उपखण्ड प्रशासन देवली एवं नगरपालिका प्रशासन देवली के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अटल उद्यान के पीछे स्थित टीनशेड परिसर में सांस्कृतिक संध्या हुई।
कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी। साथ ही विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भी देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी दुर्गाप्रसाद मीणा द्वारा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि दुर्गाप्रसाद मीणा उपखण्ड अधिकारी, पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिन्दल, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा, पार्षद पवन सिंहल, प्रताप विश्वास सहित पार्षद व शिवजीराम प्रतिहार सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी, तहसीलदार देवली वीरेन्द्र सिंह शक्तावत तहसीलदार देवली व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण एवं नगरपालिका कार्मिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर लोक कलाकारों, प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के बीच उपस्थित जन समुदाय एवं विद्यार्थियों को भारत के वीर जवानों की गाथा भी दिखाई गई। भारतीय सैनिकों के शौर्य व बलिदान से परिचय कराया गया, ताकि आमजन व विद्यार्थियों को भारतीय सैनिकों के देश सेवा की जानकारी हो सके।


