Deoli News 16 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संयुक्त शासन सचिव कनिष्क कटारिया ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर प्रदेश के 17 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें देवली के एसडीओ दुर्गाप्रसाद मीणा का नाम भी शामिल है।
जारी आदेश में मौजूदा उपखंड अधिकारी देवली दुर्गा प्रसाद मीणा को दौसा के नांगल का उपखंड अधिकारी बनाया है। जबकि उनके स्थान पर अनूपगढ़ अधिकारी घड़साना से मनोज कुमार मीणा को देवली का नया एसडीओ बनाया गया। इसी प्रकार उनियारा के एसडीओ त्रिलोकचंद मीणा को भी बदला गया है। उनकी जगह शत्रुघ्न सिंह गुर्जर को उपखंड अधिकारी उनियारा नियुक्त किया है।



