Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident News3 वर्षीय बच्ची की तलाश में खाली कराया कुआं, रातभर परेशान रहे...

3 वर्षीय बच्ची की तलाश में खाली कराया कुआं, रातभर परेशान रहे ग्रामीण

घर के बाहर बैठी तीन साल की लापता मासूम मामला, ज्वार के खेत मे मिली बच्ची


Jahazpur News 4 अक्टूबर (आज़ाद नेब) शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के मनोहरपुरा पंचायत के नया नगर गांव में गुरुवार देर शाम घर के बाहर बैठी तीन वर्षीय मासूम लापता हो गई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हेमराज मीणा, अमरगढ़ चौकी प्रभारी सियाराम मीणा भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के साथ ग्रामीण भी बच्ची की तलाश के लिए रात भर तलाश में जुटे रहे, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के अनुसार मनोहरपुरा के नया नगर गांव में गुरुवार देर शाम सोनू सुथार की तीन वर्षीय पुत्री किस्मत उर्फ अंशु घर के बाहर बैठी थी। अचानक बच्ची घर के बाहर से गायब हो गई। परिजन के साथ पुलिस और ग्रामीण आसपास कई जगह तलाश किया, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। शक्करगढ़ पुलिस के साथ पूरे गांव आसपास के पूरे क्षेत्र के ग्रामीण बच्ची की तलाश की। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। देर रात पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। बच्ची की तलाश के दौरान पुलिस ने रोड पर वाहनों की भी तलाशी ली। देर रात तक पुलिस व ग्रामीण तलाश में जुटे रहे लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। देर रात को डॉग स्क्वायड व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।

डॉग स्क्वायड की निशानदेही पर घर के पास स्थित एक कुएं के पानी को खाली करवाया गया। लेकिन कुएं में कुछ नही मिला। बाद में यह बच्ची ज्वार के खेत में से कुशल मिली। जिसे पाकर परिजन खुशी से झूम उठे। यह मासूम बच्ची खेत मे जाकर चुपचाप बैठ गई। जिसकी ग्रामीणों को भनक तक नहीं लगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d