Jahazpur News (आज़ाद नेब) नवगठित शाहपुरा जिले के रेसा पी प्रधानाचार्यो की जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें डॉ.भंवरलाल खटीक रेसा पी के सर्वसम्मति शाहपुरा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
रेसा पी के प्रदेशाध्यक्ष बीके गुप्ता और प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल जहाज़पुर में सम्मेलन का आयोजन पदम कुमार पाराशर जिलाध्यक्ष रेसला भीलवाड़ा की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन में नवगठित शाहपुरा जिले की राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) की जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। प्रधानाचार्य डॉ भंवर लाल खटीक, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री धारासिंह मीणा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा, सभाध्यक्ष राम सिंह मीणा, संगठन मंत्री हेमराज खटीक और स संरक्षक राधेश्याम शर्मा मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सोजीराम मीणा (बाकरा), रामकुंवार मीणा (धौड़), मोतीलाल मीणा (बरोदा), सोजीराम मीणा (किशनगढ़) व ब्रह्म प्रकाश नायक (पलासिया) उपस्थित थे।


