Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सर्व हिंदू समाज एजेंसी एरिया की ओर से रविवार दोपहर 3 बजे नवयुवक मंडल की ओर से वाहन रैली निकाली जाएगी।
कार्यक्रम के अनुसार यह वाहन रैली नेवरबाग स्थित बालाजी मंदिर से शुरू होकर पूरे एजेंसी क्षेत्र से घूमकर वापस नेवरबाग बालाजी पहुंचेगी। वहीं 22 जनवरी को सुबह 8 बजे श्रीराम की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ आतिशबाजी भी होगी। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक मंदिर परिसर में एलईडी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण किया जाएगा। दोपहर एक बजे 108 दीपक से महाआरती होगी तथा इसके बाद प्रसाद वितरण कर आतिशबाजी की जाएगी। वहीं दोपहर 2 बजे सुंदरकांड, भजन होगा। उक्त कार्यक्रम में महिलाएं लाल चुनरी व पुरुष सफेद कपड़े पहनेगे। इससे पहले शहर में शनिवार रात पटेल नगर समेत कई क्षेत्र से रात्रि कालीन रामधुनी आयोजित की गई। गली-गली में श्रीराम के जयकारे गूंजे।



