सोमवार को होगी पूर्णाहुति
Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की कुचलवाड़ा ग्राम पंचायत में भगवान श्रीराम की अयोध्या नगरी में हो रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिदिन अलग-अलग मंदिरों में रामायण पठन किया जा रहा है। रामसिंह शक्तावत ने बताया कि मकर संक्रांति से यह रामायण पठन अलग-अलग मंदिरों में कराया जा रहा है।
जहां विधिवत पूजा अर्चना की जा रही है। इस रामायण पठन की पूर्णाहुति 22 जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र के सभी मंदिरों में वह गांव के प्रमुख स्थानों पर भी पंचायत की ओर से लाइटिंग की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अलावा ग्राम पंचायत क्षेत्र में सवा दो मण देशी घी के लड्डू व मठड़ी का भोग लगाकर पंचायत क्षेत्र में प्रसाद वितरण किया जाएगा। वही प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर गांव में 2100 दीपक जलाए जाएंगे। इस मौके पर कुचलवाड़ा में चारों ओर आतिशबाजी की भी ग्राम पंचायत की ओर से व्यवस्था की गई है। इसी तरह श्रीराम मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कहारों का झोपड़ा मालेड़ा द्वितीय में रामायण पाठ की स्थापना की गई। शिक्षक सुगन चंद कुमावत ने बताया कि।
इस मौके पर 111 कलश की यात्रा निकाली गई। वहीं 22 जनवरी को इस मौके पर हवन यज्ञ होगा। इसके बाद भगवान के भोग लगाकर सामूहिक से प्रसादी का आयोजन किया गया है।


