Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर विचार गोष्ठी हुई

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर विचार गोष्ठी हुई


Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने की प्रतिज्ञा ली। देवली देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक थे। पनवाड़ में आयोजित विचार गोष्ठी में महावीर प्रसाद माली, दुर्गालाल रेगर, बूथ अध्यक्ष राजकुमार खटीक, कमलेश अजमेरा, कजोड़ माली और पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली उपस्थित थे। इस मौके पर महावीर प्रसाद माली के जन्मदिन पर माली समाज श्मशान घाट में पौधे लगाए गए। देवली देहात मंडल में सिरोही, चांदली, देवली गांव, पनवाड़, राजकोट और नयागांव सहित कई गांवों में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d