Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceतिराहे पर ब्रेकर बनाने की मांग, ताकि थम सके हादसे

तिराहे पर ब्रेकर बनाने की मांग, ताकि थम सके हादसे

(पब्लिक इश्यू)

Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के चर्च रोड सीआईएसएफ गेट के मुख्य द्वार स्थित तिराहे पर लोगों ने रोड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ब्रेकर नहीं होने से यहां हादसे हो रहे हैं।

लोगों का कहना है कि तिराहे पर ब्रेकर नहीं होने से वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं। दरअसल यह समस्या लोगों ने पिछले कई समय से बताई है। लोगों का कहना है कि यहां एक मार्ग काला हत्था रोड से आता है। जबकि दो मार्ग मंडी तथा राजकीय महाविद्यालय की ओर से आते हैं। ऐसे में रोड ब्रेकर नहीं होने से वाहनों की गति पर अंकुश नहीं लगता। नतीजन दिन में कई बार वाहन चालक परस्पर भिड़कर चोटिल हो रहे हैं।

इसके अलावा सीआईएफएफ के मुख्य द्वार पर भीड़भाड़ बढ़ रहती है। क्षेत्र के लोगों की नगर पालिका मंडल से मांग है कि सड़क पर ब्रेकर बनाया जाए तो इससे हादसों पर अंकुश लगेगा।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d