Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मअखण्ड सुहाग के लिए रखा सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत

अखण्ड सुहाग के लिए रखा सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत


Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) करवा चौथ के मौके पर बुधवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने चौथ माता की पूजा कर सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। इससे पहले महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया व व्रत रखकर चंद्र दर्शन किया।

इससे पहले महिलाओं ने चुंदड़ पहन व श्रृंगार कर समूह में बैठकर चौथ माता की कथा सुनी। वहीं माता के धूप लगाकर अपने सुहाग की लंबे उम्र की कामना की। इस मौके पर दिनभर महिलाओं ने व्रत रखा तथा शाम को सामुहिक रूप से बैठकर पूजा की। समूह की वरिष्ठ व वृद्ध महिला ने करवा चौथ की कथा का वाचन किया। महिलाओं ने पूजा के बाद अपनी सास तथा बड़ी उम्र की महिलाओं को श्रृंगार की वस्तुएं भेंटकर उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं भगवान चंद्र का दर्शन कर व्रत खोला।

इस मौके पर महिलाओं ने अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं पतियों ने भी अपनी पत्नियों को उपहार व गिफ्ट भेंट किए। इस मौके पर कई महिलाओं ने करवा चौथ के व्रत का उद्यापन भी किया। उधर, पुलिस थाना परिसर स्थित चौथ माता मंदिर में दर्शनों के लिए दिनभर महिलाओं की भीड़ रही। गौरतलब है कि करवा चौथ कार्तिक में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। यह भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित संकष्टी चतुर्थी के साथ भी मेल खाता है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d