Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में बुधवार को प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए आमुखीकरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कई ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई।
यहां मुख्य अतिथि बूंदी महाविद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. एनके जैतवाल व राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी के पूर्व नोडल गजेंद्र सिंह मीणा प्राचार्य रहे थे। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को स्वाध्याय, छात्र स्वानुशासन, सामान्य ज्ञानवर्धन की पद्धति, समय विभाग चक्र की महता व प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने छात्राओं के लिए उपयोगी करीब 40 पुस्तकें भी महाविद्यालय में भेंट की। वहीं स्वीप कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा चार्ट एवं पोस्टर बनाकर शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. हेमराज चंदेल, डॉ. भवानी शंकर नोगिया, डॉ. परशुराम मीणा व डॉ. मनोज सिंह आदि थे।



