Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई

तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई


Deoli News 26 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री बालाजी कबड्डी क्लब बीजवाड़ की ओर से शुक्रवार देर शाम तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसमें क्षेत्र की 25 टीम में भाग लेगी।

बालाजी कबड्डी क्लब के बबलू भाटी, परमेश्वर चौधरी ने बताया कि इस वर्ष भी बालाजी कबड्डी क्लब बीजवाड़ द्वारा गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत थांवला मालेडा सीआर ऋतुराज गुर्जर ने फीता काटकर किया। गुर्जर ने खेल भावना से प्रतियोगिता में शामिल होने की बात कही। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों, खिलाड़ियों को सरपंच भंवर लाल कुमावत पूर्व सरपंच पदम जैन, शिवजीराम जाट ,जीएसएस अध्यक्ष राधेश्याम कुड़ी, भानु मीणा मानपुरा, सहायक अभियंता भरत नगर, हेमराज जाट, केदार, प्रेमराज गुर्जर ने भी संबोधित किया और खिलाड़ियों से परिचय किया। उदघाटन मैच केकड़ी ओर तितरिया के बीच हुआ। जिसमें तितरिया ने जीत दर्ज की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d