Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationआदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना कराएं

आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना कराएं

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए माइक्रों प्लानिंग बनाकर कार्य करें-मुख्य निर्वाचन अधिकारी


Desk News 26 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना कराएं। स्वीप गतिविधियों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटर अवेयरनेस गतिविधियों में कम्यूनिटी की सहभागिता बढ़ाने के लिए माइक्रो प्लानिंग बनाकर कार्य करें।

उन्होंने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार टोंक में देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त संपन्न कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले की अन्य जिलों से लगती हुई सीमाओं पर बनाए गए नाकों, एफएसटी, एसएसटी, मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं, होम वोटिंग, वेब कास्टिंग, सी-विजिल एप, मतदाता अवेयरनेस गतिविधियां, एनफोर्समेंट एजेंसियां, ईवीएम प्रोटोकॉल, वोटर स्लिप का शत-प्रतिशत वितरण, 12 वैकल्पिक दस्तावेजों की आईईसी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पीपीटी के माध्यम से उपचुनाव के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का प्रेजेंटेशन दिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसकी सुनिश्चििता करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर विद्युत व्यवस्था निर्बाध रहे, ताकि पोलिंग टीम को मतदान केंद्र पर असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने मतदान केंद्रों पर 200 मीटर परिधि का डिमार्केशन मतदान दिवस से एक दिन पहले कराने के निर्देश दिए। महाजन ने पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को नगदी, हथियार, अवैध शराब व चुनाव में वितरित की जा सकने वाली वस्तुओं आदि पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्यौहारों एवं शादियों के सीजन को देखते हुए जब्ती करवाई के दौरान नागरिकों से विन्रम एवं शालीन व्यवहार किया जाएं, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े।

उन्होंने निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्र के चिह्नित मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग के लिए सभी प्रकार की तैयारियां सुनिश्चित करें। चुनाव के लिए लगाए गए कार्मिकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करें। चुनाव संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान हो। ईवीएम के संग्रहण एवं परिवहन का कार्य पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ किया जाएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d