Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsतीन युवकों को हॉकी स्टिक और बेल्टों से जमकर पीटा

तीन युवकों को हॉकी स्टिक और बेल्टों से जमकर पीटा

  • देवली थाने में मामला दर्ज

  • रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रहता है मनचले युवकों का जमावड़ा

  • टेप की आवाज से हो रहा है ध्वनि प्रदूषण


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर से एक गंभीर मामला सामने आया है। जिसे लेकर पीड़ित ने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बस स्टैंड पर तीन युवकों पर 6-7 जनों ने हमला कर दिया। यह घटना गत 28 फरवरी की रात करीब 10 बजे की है। लेकिन मामला बीती रात थाने में दर्ज हुआ।

पीड़ित नीरज कुमार मीणा निवासी खेमा का झोपड़ा ग्राम पंचायत ऊंचा, थाना हनुमान नगर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि पीड़ित अपने दो दोस्तों सुनील डागर और विनोद कुमार मीणा के साथ गत 28 फरवरी की रात देवली बस स्टैंड पर सामान लेने गए थे। जैसे ही वे कार से उतरे, पहले से घात लगाए बैठे 6-7 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास हॉकी स्टिक और बेल्ट थे। जिससे उन्हें बुरी तरह पीटा गया। अचानक हुए हमले में नीरज के बाएं हाथ, बाएं पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। विनोद के दाएं हाथ पर चोट लगी। सुनील को भी चोटें आईं। पीड़ितों के चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा होने लगे, तब हमलावर भाग गए। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। डर के मारे तीनों युवक तुरंत अपने घर भाग गए। बाद में पता चला कि हमलावरों में से एक कीर मोहल्ला देवली का निर्मल मोची है।

पीड़ित ने एक मार्च देर शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि देवली बस स्टैंड पर स्थित चाय की थडियों पर कई शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा हुआ रहता है। देर रात तक इन थडियों पर शरारती तत्व बैठे रहते है। कई बार पुलिस की गाड़ी देख के ये शरारती तत्व वहां स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में जाकर छिप जाते है। जब पुलिस की गाड़ी वापस जाती है तो कॉम्प्लेक्स में काम करने वाले लोग इन बदमाशों को वापस बाहर निकाल देते है। 

ध्वनि प्रदूषण से भी परेशान है लोग

वहीं रोडवेज बस स्टैंड परिसर में चाय बेचने वाले विक्रेता शाम होने के साथ ही तेज आवाज में फिल्मी गीत व भजन चलाते हैं। तेज आवाज की वजह से समूचे रोडवेज बस स्टैंड परिसर में ध्वनि प्रदूषण होता है और आसपास के लोगों को इससे तकलीफ हो रही है। इन चाय विक्रेताओं की वजह से लोग ध्वनि प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं। आवाज इतनी तेज होती है कि लोग आपस में बात भी नहीं कर पाते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d