Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsतेजाजी के जयकारों से गुंजा परिवेश, शोभायात्राएं निकली

तेजाजी के जयकारों से गुंजा परिवेश, शोभायात्राएं निकली

हर्षोल्लास के साथ मनाया लोक पर्व तेजादशमी


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आंवा कस्बे में गत एक पखवाड़े से धर्म की सरिता बही। यहां प्रमुख मंदिरों से गुजरती लोक देवता तेजाजी के ध्वज की शोभायात्राओं में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। वही इस मौके पर पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी ने तेजाजी व उनके ध्वज की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को नगर भ्रमण को आगे बढ़ाया।

डॉ. सैनी ने सभी गायक कलाकारों का माला पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय मे धर्म, आस्था व विश्वास ही भारतीय संस्कृति को बचाए हुए है। सैनी ने ग्रामीणों को चेताया कि संस्कृति अब धीरे धीरे खत्म होती जा रही है। संस्कृति को जीवित रखना है तो धार्मिक कार्यक्रमो में नवयुवकों को भी जोड़ना होगा। जिससे यह अलगोजा गायन व वादन शैली जीवित रह सके। अब जरूरत है तो राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने की। इस प्रयास में राजस्थान सरकार अपना जल्द विजन लेकर आएगी। तेजादशमी पर पूर्णाहुति के साथ आवां सहित बारहपुरों में श्रद्धालु पूरी तरह से तेजाजी के रंग में रंग गए। इस दौरान कचोलाई के तथा अखनियाँ दरवाजे के तेजाजी के मेलों में जन सैलाब उमड़ पड़ा। इसके लिए गत 20 दिनों से तेजाजी की समिति के तत्वाधान में तेजा गीतों की मधुर स्वरलहरियों ने परिवेश को पावन व धार्मिक बना दिया। ध्वज की शोभायात्राओं में 36 कौमों के सहयोग से जोत व ध्वज को ग्राम के प्रमुख मंदिर परिसर में स्थापित कर प्रतिदिन शोभायात्रा निकाली गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d