Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsवीडियो देखें : स्कूली बालक-बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

वीडियो देखें : स्कूली बालक-बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

गणेश महोत्सव की रंगत परवान पर


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विहिप व बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में दस दिवसीय गणेश महोत्सव में शुक्रवार रात नन्हे नन्हे बच्चो ने वेशभूषा पहनकर सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लिया। समिति के उपाध्यक्ष हनुमान बालसोरा व कार्यकारी सदस्य हनुमंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात आदर्श बालिका स्कूल के बालक बालिकाओं मनमोहक भगवान रूप में सांस्कृतिक व देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

मीडिया प्रभारी अमित गौतम ने बताया कि कार्यक्रम के शुरुआत में नामदेव मारवाड़ी टाक क्षत्रिय दर्जी समाज की महिला मंडल की सुमित्रा देवी, नैना डिडवानिया, नोरती देवी, मधु देवी, राजकुमारी, चित्रा डिडवानिया का मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गा वाहिनी की सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। आदर्श बालिका स्कूल की समृद्धि माहेश्वरी, संस्कृति डिडवानिया “तेरी मिट्टी में मिल जावा” हम है हिंदुस्तानी ” जेसे देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। रॉबिन, आराध्या, मुस्कान, नेहा, अंजली, रुद्राक्ष, दिव्यांश, दीपक ने “श्री गणेशा देवा, हर हर शंभू” राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” तेजाजी लोक देवता जेसे गीतों पर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। अतिथि संजय सिंहल, शिवराज साहू व बजरंग दल के गोविंद, दीपक ने बच्चो को परितोषित वितरण किया। प्रखंड अध्यक्ष आशीष पंचोली, सत्यनारायण साहू ने बताया कि शनिवार रात को भी शहर के सभी विद्यालयों के बालक बालिकाओं का ग्रुप डांस प्रतियोगिता होगी।

कार्यक्रम में प्रखंड मंत्री विशाल राव, अशोक दुबे, जसवंत सिंह, जितेंद्र चौधरी, दिनेश जैन, प्रहलाद सेन, सुरेंद्र डिडवानिया, कमलेश वैष्णव, ओम खुटेटा, नितेश, जितेंद्र मेहता, कमल, मयंक आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d