Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsउत्तम संयम धर्म की पूजा की, श्याम भजन संध्या आज

उत्तम संयम धर्म की पूजा की, श्याम भजन संध्या आज


Jahazpur News 14 सितंबर (आज़ाद नेब) जहाजपुर स्थित स्वस्ति धाम में आर्यिका स्वस्ति भूषण के सानिध्य में छठे दिन उत्तम संयम धर्म एवं सुगंध दशमी पर्व की आराधना की गई। मीडिया प्रभारी नवीन जैन नेमीचंद जैन ने बताया कि श्रावक संस्कार साधना शिविर एवं दशलक्षण महापर्व मनाया जा रहा है।

छठे दिन उत्तम संयम धर्म एवं सुगंध दशमी पर्व की आराधना की गई। सुबह अभिषेक शांतिधारा का कार्यक्रम हुआ। सामूहिक रूप से शाम को महाआरती हुई व रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। साधना शिविर में आर्यिका ने कहा कि गाड़ी में ब्रेक, हाथी पर अंकुश ओर घोड़े को लगाम की जितनी जरूरत होती है। उतनी इंसान को संयम की है। ब्रेक के बिना गाड़ी बेकार है, अंकुश के बिना हाथी किसी काम का नहीं है, वहीं लगाम रहित घोड़ा मंजिल तक नहीं पहुंचेगा। इसी तरह संयम रहित जीवन इंसान को नरक गति के खड़े मे पटक देगा। मनुष्य विपत्तियों में फंसकर अनेक दुख प्राप्त करता है। भौतिक वस्तुओं ने इंसान को गुलाम बना लिया है।

एक शाम पंडेर श्याम के नाम, प्रकाश माली देंगे प्रस्तुति

जहाजपुर (आज़ाद नेब) बालाजी म्यूजिकल ग्रुप गणेशपुरा के तत्वावधान में शनिवार रात विशाल भजन संध्या का आयोजन पंडेर में होगा। मुकेश चौधरी ने बताया कि एक शाम पंडेर श्याम के नाम बालाजी म्यूजिकल ग्रुप गणेशपुरा के तत्वावधान में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा।

जिसमें लोकप्रिय भजन गायक प्रकाश माली, नृत्यांगना व भजन गायिका मैना मेवाड़ी, डांसर नीलम राजस्थानी, कॉमेडियन किशोर छैला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंडेर के परिसर अपनी प्रस्तुति देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d