Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsजलझूलनी एकादशी पर आज निकलेंगे बेवाण

जलझूलनी एकादशी पर आज निकलेंगे बेवाण


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जलझूलनी ने एकादशी पर शनिवार को शहर में विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी के बेवाण नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इसे लेकर शहर में तैयारी की जा रही है।

श्रीचारभुजा नाथ मंदिर के पुजारी अनुज शर्मा ने बताया कि इस दौरान अग्रवाल धर्मशाला में विराजमान श्रीचारभुजानाथ, श्रीलक्ष्मीनाथ, भगवान सत्यनारायण, बस स्टैंड स्थित राम दरबार, स्वर्णकार समाज के नृसिंह भगवान के मंदिर से अपरान्ह सवा 3 बजे बेवाण यात्रा रवाना होगी। सभी बेवाण शहर के छतरी चौराहे पर एकत्र होंगे। जहां श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद बेवाण यात्रा ढोल बाजे के साथ ममता सर्कल कीर मोहल्ला होते हुए नेकचाल बालाजी मंदिर पहुंचेगी। जहां सभी ठाकुर जी की सामूहिक आरती की जाएगी। वहीं यह यात्रा ममता सर्कल होते हुए वापस मंदिरों में पहुंचेगी। इस मौके पर घरों में श्रद्धालु व्रत उपवास रख रहे। वही जलझूलनी एकादशी पर लोगों ने लड्डू गोपाल जी की मनमोहक झांकी सजाई। इसी तरह देवली गांव, सिरोही, पनवाड़ समेत गांवों में ठाकुरजी की बेवाण यात्राएं निकलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d