Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsशोभायात्रा के दौरान टिप्पणी महंगी पड़ी, गिरफ्तार, मामला दर्ज

शोभायात्रा के दौरान टिप्पणी महंगी पड़ी, गिरफ्तार, मामला दर्ज


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तेजा दशमी के मौके पर बैरवा समाज की ओर से शहर में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार को एक व्यापारी को जातिसूचक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। इस दौरान लोगों ने विरोध जताया।

वहीं पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। बाद में लोगों के विरोध के बाद व्यापारी के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में दिलीप पुत्र शंकर बैरवा निवासी देवली ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 13 सितंबर को रामदेव मंदिर की शोभायात्रा छतरी चौराहा मंदिर की ओर जा रही थी। इस दौरान छतरी चौराहा स्थित दुकानदार शंकर मालेश्वर ने शोभायात्रा को देखकर जातिसूचक शब्दों से संबोधित किया। आरोप है कि जब लोगों ने इसका विरोध किया तो व्यापारी ने समाज के लोगों के समक्ष और रौब झाड़ा। मामले में पुलिस त्वरित करवाई कर व्यापारी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहीं संबंधित व्यापारी के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पुलिस वृत्त अधिकारी रामसिंह जाट को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d