Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpतेलगांना में बूथ मजबूत करने की रणनीति, तालमेल सवांद और सहयोग पर...

तेलगांना में बूथ मजबूत करने की रणनीति, तालमेल सवांद और सहयोग पर जोर

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सैनी ने किया बूथ सम्मेलन को संबोधित


Dask news. 1 मई ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तेलगांना में चुनावी रणनीति तैयार करने पहुँचे राजस्थान बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने कहा है कि यदि तेलगांना का हर बूथ मजबूत हुआ तो भाजपा की जीत में कोई संशय नही है।

बूथ और यूथ दोनो पार्टी के पक्ष में जुटे तो बीजेपी तेलगांना में नया इतिहास लिखेगी। मंगलवार देर रात डॉ. सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी समेत नेता हैदराबाद के सिकंदराबाद लोकसभा सीट की नेमपल्ली विधानसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी को कहा कि ये चुनाव देश की दिशा और दशा को बदलेंगे। लिहाजा कार्यकर्ताओं को पूरे तन, मन से पार्टी को जिताने के लिए जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बूथ से परिणाम तक पहुँचा जा सकता है। यदि बूथ जीता तो बीजेपी की जीत को कोई बदल नही सकता।

कार्यकर्ता आपसी सवांद, समन्वय, तालमेल, सहयोग मजबूती का आधार है। कार्यकर्ताओं को आम मतदाताओं के बीच मोदी की गारंटी, विकासोन्मुख, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को घर- घर पहुचाना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d