Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damत्रिवेणी का गेज 3 मीटर कूदा, जलस्तर बढ़ा

त्रिवेणी का गेज 3 मीटर कूदा, जलस्तर बढ़ा


Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अगस्त माह में भी हो रही लगातार बारिश के चलते मौजूदा सीजन में पहली बार बीगोद स्थित त्रिवेणी के गेज ने 3 मीटर के आंकड़े को पार किया है। जबकि इससे पहले पिछले ढाई महीने से त्रिवेणी का गेज 3 मीटर के भीतर ही रहा।

इससे निश्चित तौर पर बीसलपुर बांध में पानी की आवक होगी। बीसलपुर कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार रविवार सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर आरएल 313.50 मीटर हो गया है। इस लेवल के अनुसार बांध में 24.837 टीएमसी पानी है, जो की कुल क्षमता का 64.18 प्रतिशत है। वही त्रिवेणी पर गेज शनिवार के गेज से 30 सेंटीमीटर बढ़कर 3.10 मीटर हो गया। शनिवार को त्रिवेणी 2.80 मीटर पर थी। लिहाजा कैचमेंट एरिया की नदियों में पानी आने की वजह से त्रिवेणी के गेज में इजाफा हुआ है। वही देवली शहर व आसपास के इलाके में बीती रात 10 बजे से बारिश का दौर जारी है, जो सुबह 7:30 बजे तक भी लगातार रहा। आसपास की बारिश से भी डेम में पानी की आवक होगी। अब तक 920 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d