Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध के प्रमुख आवक स्त्रोत बीगोद स्थित त्रिवेणी पर एक बार फिर पानी के गेज में बढ़ोतरी हुई है।
इससे बांध में निश्चित तौर पर जलावक होगी। नियंत्रण का उसकी सूचना के मुताबिक दोपहर 12 बजे त्रिवेणी पर 2.80 मीटर का गेज हो गया। जबकि इससे पहले सुबह 6 बजे यह गेज 2.50 मीटर था। लिहाजा त्रिवेणी पर 30 सेमी गेज बढ़ा है। वही बांध का जलस्तर आरएल 313.47 मीटर पहुंच गया है, जो 313.50 होने से महज 3 सेंटीमीटर कम है। वही बांध में 24.693 टीएमसी पानी हो चुका है। अब तक त्रिवेणी करीब 3 मीटर के नीचे ही रही है। माना जा रहा है कि कैचमेंट जिलों में बारिश होने की वजह से त्रिवेणी के गेज में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में दो दिन पहले चित्तौड़गढ़ व उदयपुर क्षेत्र में बारिश हुई है।



