Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध के केसमेंट एरिया से लगातार हो रही पानी की आवक की बदौलत जहां डैम का जलस्तर बढ़ रहा है।
वही त्रिवेणी भी अपनी रंगत में है। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष के अनुसार बांध का जलस्तर जहां सोमवार आरएल 313.72 मीटर था। वह महज 4 घंटे में बढ़कर आरएल 313.78 मीटर पहुंच गया। वहीं त्रिवेणी का गेज 3.80 मीटर से बढ़कर 4 मीटर हो गया है। इस तरह बांध में अब तक 26.769 टीएमसी पानी हो चुका है। उधर, लगातार त्रिवेणी स्रोत से पानी की आवक हो रही है। जहाजपुर के पंडेर क्षेत्र में बनास नदी में दौड़ता हुआ पानी देखने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है। लिहाजा उम्मीद है कि सोमवार रात अथवा मंगलवार सुबह तक बांध 314 के आंकड़े को छू जाएगा।



