Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में पिछले 8 घंटे के भीतर 13 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। लेकिन बीगोद स्थित त्रिवेणी केंद्र पर जल स्तर का गेज घटा है।
बीसलपुर कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे बंद का जलस्तर आरएल 313.72 मीटर हो चुका है। इस जलस्तर के अनुरूप बांध में 68.10 प्रतिशत पानी है। वही 26.355 टीएमसी पानी एकत्र हो चुका है। अब तक 936 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। उधर, रविवार रात 10 बजे तक चल रहे त्रिवेणी का गेज 4.30 मीटर से घटकर सोमवार सुबह 6 बजे तक 3.80 मीटर रह गया। वहीं बीती रात भी लगातार बारिश होती रही। इससे पहले दिन में भी बारिश हुई थी। अब बांध का जलस्तर 314 मीटर की ओर दौड़ रहा है। हालांकि जल विस्तार होने की वजह से लेवल बढ़ने में वक्त लग रहा है। बता दे की आरएल 313.50 मीटर के बाद डैम के पानी का विस्तार होता है। इस वजह से लेवल बढ़ने में जोर लगता है।




