Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsश्री कृष्ण जन्मोत्सव पर सजाई झांकी

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर सजाई झांकी

  • भजन संध्या की धूम

  • देवली गांव में सप्तमी पर मनाया जाता है जन्मोत्सव


Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के देवली गांव पंचायत में रविवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि देवली गांव में सप्तमी के दिन ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है।

इसे लेकर गांव के मुख्य श्रीचारभुजा नाथ मंदिर में विशेष सजावट की गई। मंदिर में भगवान चारभुजानाथ, शिव मंदिर व भगवान बालाजी की फूलों से मनमोहक झांकी सजाई गई। वही मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण श्रद्धालु भगवान कान्हा के जन्म पर श्रीचारभुजानाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। इसी तरह माली समाज मंदिर, गुरुद्वारा मंदिर में भी विशेष सजावट की गई है। ग्रामीण मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने व्रत उपवास रखे। वही रात्रि 12 बजे कान्हा का जन्म उत्सव मनाकर आरती की जाएगी। आरती के बाद प्रसादी वितरण कार्यक्रम होगा। उल्लेखनीय हैं कि देवली गांव में वर्षों से सप्तमी पर ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होता है। यहां मथुरा के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। जबकि देवली व अन्य जगहों पर गोकुल के अनुसार जन्माष्टमी मनाई जाती है।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d